फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar D.El.Ed Exam 2025: Second Dummy Admit Card Out, Submit Corrections Without Delay

BSEB Deled 2025: बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए द्वितीय डमी प्रवेश पत्र जारी, त्रुटियों में जल्द कर लें सुधार

Wed, 21 May 2025 10:42 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 21 May 2025 10:42 AM IST
सार

Bihar Deled 2nd Admit Card 2025 Out: बीएसईबी ने डीएलएड परीक्षा के लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि हो, वे समय रहते सुधार करवा लें। 

विज्ञापन
Bihar D.El.Ed Exam 2025: Second Dummy Admit Card Out, Submit Corrections Without Delay
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar Deled 2nd Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड(फेस-टू-फेस) सत्र 2025 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके विद्यार्थियों का द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 23 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के डमी एडमिट कार्ड में व्यक्तिगत विवरण (जैसे नाम, जन्मतिथि, विषय आदि) में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो वह अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से 23 मई 2025 तक आवश्यक सुधार करा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी जानकारी

जो विद्यार्थी पूर्व में परीक्षा शुल्क या आवेदन फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, वे विलंब शुल्क के साथ 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने डमी एडमिट कार्ड की जांच कर लें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित समय सीमा में सुधार की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि मुख्य परीक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी, और इच्छुक उम्मीदवारों को 30 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना था। इसी तारीख तक परीक्षा शुल्क का भुगतान भी अनिवार्य था। जो उम्मीदवार निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्होंने विलंब शुल्क के साथ 5 मई 2025 तक पंजीकरण करवा लिया।

यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती या सुधार की आवश्यकता थी, तो उम्मीदवारों ने 6 मई से 8 मई 2025 के बीच सुधार कराए। परीक्षा 28 मई 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed