फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Constable Recruitment: Good news for EWS; Home Department issued notice

Bihar Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट, इस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने दी राहत

Wed, 25 Dec 2024 02:08 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिहार सरकार के गृह विभाग और केंद्रीय चयन परिषद ने इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अहम नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Bihar Constable Recruitment: Good news for EWS; Home Department issued notice
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस में कांस्टेबल (Bihar Constable Recruitment) की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी बीच सिपाही भर्ती परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से नोटिस जारी किया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि (EWS Certificate Date Extension) बढ़ाने का फैसला किया है।  
विज्ञापन

सर्टिफिकेट जमा करने की नई अंतिम तिथि

पहले, EWS और NCL प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 थी। हालांकि, उम्मीदवारों की मांग पर इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब नए निर्देशों के तहत उम्मीदवारों के 20 जुलाई 2023 के बाद के प्रमाण पत्र मान्य होंगे। कई उम्मीदवारों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि सभी के पास समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद केंद्रीय चयन परिषद ने राज्य सरकार और सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति लेकर यह राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

  • जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें शारीरिक परीक्षण से स्वतः ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • रिक्तियों की संख्या से लगभग पांच गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए चुना जाएगा।
  • परिणाम घोषित होने के 1.5 महीने के भीतर शारीरिक परीक्षण आयोजित किये जाने की संभावना है। 
बता दें कि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 1,07,079 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें पुरुषों की संख्या 67518, महिलाओं की संख्या 39550; ट्रांसजेंडर की संख्या 11 है। इनमें 485 गृहरक्षक अभ्यर्थी तथा 433 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं। जबकि इस भर्ती के लिए लगभग 11.95 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। रिक्त पदों से पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुल पदों की संख्या 21,391 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed