फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Result 2025: Evaluation of Bihar Board Inter answer sheets begins, know when result will come

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Thu, 27 Feb 2025 02:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 27 Feb 2025 02:51 PM IST
सार

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी सह परीक्षक और प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए दिशा- निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Board Result 2025: Evaluation of Bihar Board Inter answer sheets begins, know when result will come
BSEB Bihar Board - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार, 27 फरवरी 2025 से शुरू कर दिया है। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्यभर में 100 से अधिक मूल्यांकन केंद्र तैयार किए गए हैं। ऐसे में, 10वीं और 12वीं के छात्र अपने परिणाम की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए दिशा-निर्देश जारी

बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दिशा-निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन में लगे सह परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, कंप्यूटर के जानकार शिक्षक, कर्मी/सुपरवाइजर को 8 बजे तक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की सीमा भी तय की है। प्रतिदिन प्रत्येक सह परीक्षक को न्यूनतम 45 और अधिकतम 55 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि मूल्यांकन में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर और मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल

इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को समाप्त हुई। बिहार बोर्ड इस साल भी अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए सबसे पहले नतीजे जारी करने की तैयारी में है। बिहार मैट्रिक और इंटर के परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

Bihar Class 12th Result: पिछले 5 सालों का ट्रेंड

वर्ष परीक्षा शुरू होने की तिथि परीक्षा खत्म होने की तिथि बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट डेट
2024 1 फरवरी 12 फरवरी 23 मार्च
2023 1 फरवरी 11 फरवरी 21 मार्च
2022 1 फरवरी 14 फरवरी 16 मार्च
2021 1 फरवरी 13 फरवरी 26 मार्च
2020 3 फरवरी 13 फरवरी 24 मार्च

Bihar Class 10th Result: पिछले 5 सालों का ट्रेंड

वर्ष 10वीं परीक्षा शुरू होने की तिथि परीक्षा खत्म होने की तिथि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट डेट
2024 15 फरवरी 23 फरवरी 31 मार्च
2023 14 फरवरी 22 फरवरी 31 मार्च
2022 17 फरवरी 24 फरवरी 31 मार्च
2021 17 फरवरी 24 फरवरी 5 अप्रैल
2020 17 फरवरी 24 फरवरी 26 मई

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 20 फरवरी (गुरुवार) को एक प्रेस वार्ता में बताया था कि इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed