फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board Released 12th Result Know BSEB bseb result 2022 pass percentage

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, जानें क्या रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत

Wed, 16 Mar 2022 04:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 04:20 PM IST
सार

BSEB Inter Result 2022 : साल 2021 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी।

विज्ञापन
Bihar Board Released 12th Result Know BSEB bseb result 2022 pass percentage
BSEB Inter Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BSEB Inter Result 2022 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस बार बीएसईबी द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट   पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कितना रहा इस साल 12वीं कक्षा में छात्रों का सफलता प्रतिशत..

विज्ञापन

BSEB Inter Result 2022 : इतने छात्र हुए थे शामिल
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2022 से लेकर 14 फरवरी, 2022 तक किया गया था। परीक्षा  राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की गई थी। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: BSEB Inter Result 2022 : कितना रहा छात्रों का सफलता प्रतिशत
बिहार बोर्ड की बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 82.39 फीसदी लड़कियां और 78.04 फीसदी लड़के शामिल हैं। यानी यह बात साबित हो गई है कि 12वीं बोर्ड में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। 

यहां देखें किसने किया टॉप?

  • संगम राज (आर्ट्स) - 96.40
  • अंकित कुमार गुप्ता (कॉमर्स) - 94.60
  • सौरव कुमार (विज्ञान) - 94.40
  • अर्जुन कुमार (विज्ञान) – 94.40
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result: बीते साल क्या रहा था प्रतिशत
साल 2021 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में कुल 78.04 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की थी। इनमें 80.57 फीसदी लड़कियां और 75.71 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी थी। विज्ञान संकाय में सोनाली कुमारी ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। कला संकाय में मधु कुमारी ने 92.6 अंकों के साथ और कॉमर्स संकाय में सुगंधा वाणी ने 91.4 अंकों के साथ में पहला स्थान प्राप्त किया था।

Bihar Board 12th Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकतें हैं। 
  • सबसे पहले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed