Bihar Board Exam: एक फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, छात्र अच्छे से समझ लें बीएसईबी के ये सात निर्देश
Bihar Board 12th Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन हेतु बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। अंत समय में होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्रों को दिशानिर्देश अच्छे समझ लेने चाहिए।
विस्तार
BSEB 12th Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में 12.92 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे, जिनके लिए राज्यभर में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के सफल एवं उत्कृष्ट संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निदेश जारी किये गए हैं। सभी छात्रों को इन निर्देशों को अच्छे से समझ लेना चाहिए।
1. परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचना अनिवार्य
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व उपस्थित होना होगा। परीक्षा भवन के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।
- प्रथम पाली: 09:30 AM से परीक्षा प्रारंभ होगी, प्रवेश 08:30 AM से और गेट बंद होने का समय 09:00 AM।
- द्वितीय पाली: 02:00 PM से परीक्षा प्रारंभ होगी, प्रवेश 01:00 PM से और गेट बंद होने का समय 01:30 PM।
2. परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था
- सभी परीक्षा केंद्रों को चहारदीवारी से घेरा जाएगा।
- परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।
- पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
3. तलाशी एवं निगरानी प्रक्रिया
- परीक्षार्थियों की दो बार तलाशी होगी: एक बार परीक्षा भवन के प्रवेश पर और दूसरी बार परीक्षा कक्ष में।
- प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक होंगे।
- परीक्षा कक्ष में सिर्फ केंद्राधीक्षक को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।
4. CCTV और वीडियोग्राफी की व्यवस्था
- सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
- प्रति 500 परीक्षार्थियों पर एक वीडियोग्राफर नियुक्त किया जाएगा।
5. WhatsApp ग्रुप और कंट्रोल रूम की सुविधा
- परीक्षा संचालन की त्वरित निगरानी के लिए WhatsApp ग्रुप बनाया गया है।
- परीक्षा संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम 31 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक कार्यरत रहेगा। जिसका संपर्क नंबर 0612-2232257, 0612-2232227 है।
7. पांच फरवरी तक जूते-मौजे पहनने की अनुमति
वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने छात्रहित में पांच फरवरी तक परीक्षा में जूते और मौजे पहनकर आने की अनुमति भी दी है। पांच फरवरी के बाद समीक्षा की जाएगी और आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।
6. विशेष व्यवस्थाएं
- प्रवेश पत्र गुम होने या घर पर छूटने की स्थिति में भी छात्र को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। उपस्थिति पत्रक और रोल शीट से सत्यापन के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
- त्रुटिपूर्ण फोटो या फोटो रहित प्रवेश पत्र होने पर भी सत्यापन के बाद परीक्षा में सम्मिलित होने दिया जाएगा।
- परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना प्रतिबंधित है।
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें और अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कमेंट
कमेंट X