BSEB: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि; देखें बीएसईबी का ताजा नोटिस
Bihar Board: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बढ़ा दी है। 9वीं में अध्ययनरत नियमित व स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राएं 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरा विवरण खबर में पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) में सम्मिलित होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं अनुमति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कक्षा 9वीं में अध्ययनरत नियमित व स्वतंत्र कोटि के छात्र-छात्राएं 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह विस्तार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के प्रधान अपने विद्यालय के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक biharboardonline.org पर करेंगे।
वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान केवल 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक ही किया जा सकेगा। इस निर्धारित अवधि के भीतर शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा।
स्कूल छात्रों को डाउनलोड करके देंगे पंजीकरण फॉर्म
शिक्षण संस्थान के प्रधान पहले वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सभी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं फॉर्म भरकर विद्यालय में जमा करेंगे। विद्यालय द्वारा मिलान एवं सत्यापन के बाद संबंधित विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा आती है, तो छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 9470247290 अथवा 8146568498 पर संपर्क कर सकते हैं।
#BSEB #Registration #9th_Class #matricexam2027 pic.twitter.com/otB4o92X55
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 21, 2025
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए निर्देश जारी
महत्वपूर्ण यह है कि बोर्ड ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थी या अभिभावकों के नाम की जगह पर अंग्रेजी वर्णमाला (जैसे A, B, C, AB, BC, X, XY, XYZ आदि) अथवा छद्म एवं बेनामी नाम/अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसा पाए जाने पर आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और संबंधित विद्यालय प्रधान पर भी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर पंजीकरण और दस्तावेजों की सही जानकारी देने से विद्यार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए सही विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
कमेंट
कमेंट X