{"_id":"5f7326f08ebc3e9bbf6b342c","slug":"bihar-board-deled-exam-2020-bihar-board-dled-entrance-exam-scheduled-for-october-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board DElEd Exam 2020: 22 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Board DElEd Exam 2020: 22 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी
Tue, 29 Sep 2020 05:52 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
Bihar Board DELEd Exam 2020: बिहार बोर्ड ने DELEd की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित होनी थी। डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब दस दिसंबर के बाद आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से नई तिथि को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि अपरिहार्य कारण से परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा 10 अगस्त को होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले यह परीक्षा जुलाई में होनी थी, लेकिन उस वक्त तारीख तय नहीं हुई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-GATE 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
अब एक बार फिर से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए सूबे में 380 केंद्र बनाए गए थे और परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे से 12.30 तक होना था, लेकिन बोर्ड ने अब इसे टाल दिया है। इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 450 अंकों के होते हैं। गलत जवाब देने पर अभ्यर्थियों के अंक काटे जाते हैं।
कमेंट
कमेंट X