BSEB 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी
Bihar Board BSEB 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Class 12th Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब BSEB 12वीं परीक्षा 2023 के लिए 20 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कर सकते हैं। इससे पहले कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक स्ट्रीम इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2022 थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
BSEB Class 12th Exam 2023 पंजीकरण शुल्क
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीख के साथ-साथ पंजीकरण शुल्क भुगतान की तारीख को भी 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। बीएसईबी ने अपने ट्वीट में कहा है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्र ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और 20 अक्तूबर, 2022 तक शुल्क जमा करें। छात्रों को नियमित पाठ्यक्रमों के लिए 1,550 रुपये और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 1,950 रुपये का परीक्षा पंजीकरण शुल्क देना होगा। इसमें 150 रुपये की लेट फीस भी शामिल है।
Bihar Board Class 12th Exam 2023 पंजीकरण आवेदन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाएं। -
होम पेज पर बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपने पंजीयन विवरण दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें। -
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें। -
इसके बाद हार्ड कॉपी डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X