BSEB: 12वीं की कंपार्टमेंटल, विशेष परीक्षा अलग से आयोजित करेगा बिहार बोर्ड; 28 से करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन
Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा के दौरान अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा अलग से आयोजित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB 12th Compartmental, Special Exams 2024: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कक्षा 12 परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि बोर्ड कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा अलग से आयोजित करेगा। उन्होंने कहा कि विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट में कंपार्टमेंटल शब्द का उल्लेख नहीं किया जाएगा।
28 मार्च से स्क्रूटनी के लिए आवेदन
इसके अलावा, बिहार बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्क्रूटनी आवेदन विंडो 28 मार्च से उपलब्ध कराया जाएगा। जो छात्र अपने अंको से संतुष्ट नहीं हैं वे इस दौरान आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर सक्रिय किया जाएगा। जो छात्र पुनर्गणना, अंकों के सत्यापन का अनुरोध करना चाहते हैं, उन्हें भी एक आवेदन जमा करना होगा।
हर साल, बिहार बोर्ड छात्रों के स्कोर में सुधार के लिए कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा आयोजित करता है। जो छात्र असफल हुए हैं और जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे बीएसईबी कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा में उपस्थित होते हैं। हालांकि, इस साल बोर्ड कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित करेगा।
मार्कशीट में नहीं लिखा होगा कंपार्टमेंटल
बीएसईबी अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बोर्ड का लक्ष्य उच्च अध्ययन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मई तक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करना है। उन्होंने आगे कहा कि विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट में कंपार्टमेंटल शब्द का उल्लेख नहीं किया जाएगा।
बिहार बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद 39 दिनों के रिकॉर्ड समय के भीतर कक्षा 12 के परिणाम 2024 घोषित करने वाला पहला राज्य बोर्ड है। बिहार बोर्ड 12वीं इंटर परिणाम 2024 के अनुसार, 87,859 छात्र कला स्ट्रीम में, 2,029 वाणिज्य में, और 75,326 विज्ञान में, और 31 वोकेशनल स्ट्रीम में असफल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% है।
कमेंट
कमेंट X