Bihar Board 10th Result 2024: कब आएगा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 31 मार्च को जारी किया गया है। इस बार परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होकर 23 फरवरी को समाप्त हुई। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट कब तक आ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Result 2024 Date Time: बिहार में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया गया था। जिस तेजी के साथ (मात्र 9 दिनों में) परीक्षाएं कराई गईं, उसी तेजी के साथ बोर्ड इन परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी कर सकता है। पिछले कई सालों से यह सिलसिला चल रहा है कि बिहार बोर्ड सबसे पहले परीक्षाएं कराता है और रिजल्ट भी सबसे पहले ही जारी करता है। इस पैटर्न को देखते हुए बिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
आमतौर पर बिहार बोर्ड पहले ही 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की जानकारी दे देता है, लेकिन इस बार अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने के लिए छात्रों को रोल कोड व रोल नंबर की जरूरत होगी।
Where to Check Bihar Board Class 10th Result?, बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां से करें चेक?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाना होगा: biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in.
Bihar Board Class 10th Result Date: कब आएगा बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट
पिछली साल बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम देखें, तो साल 2023 में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था, जबकि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर बाद घोषित किया गया था। इस बार ये परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी तक आयोजित हुई हैं, यानी इस बार का कार्यक्रम भी लगभग पिछले वर्ष के समान ही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है।
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक कैसे करें? (How to Download Bihar Board Class 10 Result 2024)
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट जारी होने पर यहां BSEB Matric Result 2024 link एक्टिव होगा, इसपर क्लिक करें।
- अब अपना रोलकोड और रोल नंबर डालें।
- BSEB 10th result 2024 आपके डिवाइस की स्क्रीन पर आ जाएगा।
कमेंट
कमेंट X