Bihar Board: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा पर बड़ा अपडेट, बीएसईबी ने बदल दिया छात्रों का रिपोर्टिंग टाइम
BSEB Bihar Board Class 10 Exam 2023: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना नोटिस जारी किया गया है। बीएसईबी ने बताया कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSEB Bihar Board Class 10 Exam 2023: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना नोटिस जारी किया गया है। बीएसईबी ने बताया कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कार्यक्रम में बदलाव किया है। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने घोषणा की है, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग समय बदल दिया गया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा से 10 मिनट पहले बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 पर पहुंचना आवश्यक था।
BSEB Bihar Board Matric Exam क्या-क्या बदला?
छात्रों को पहली पारी की परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा, जो सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली है, और दोपहर की पारी के पेपर के लिए जो दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी, उन्हें परीक्षा स्थल पर 1:15 बजे पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 22 फरवरी, 2023 को समाप्त होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अंतिम चरण में चल रही हैं।
BSEB Bihar Board Matric 2023 के लिए नई परीक्षा डेट शीट
| 14 फरवरी | शिफ्ट 1 | मैथ्स (110) | शिफ्ट 2 | मैथ्स (210) |
| 15 फरवरी | शिफ्ट 1 | साइंस (112) | शिफ्ट 2 | साइंस (212) |
| 16 फरवरी | शिफ्ट 1 | सोशल साइंस (111) | शिफ्ट 2 | सोशल साइंस (211) |
| 17 फरवरी | शिफ्ट 1 | अंग्रेजी (113) | शिफ्ट 2 | अंग्रेजी (213) |
| 20 फरवरी | शिफ्ट 1 | मातृ भाषा | शिफ्ट 2 | मातृ भाषा |
| 21 फरवरी | शिफ्ट 1 | दूसरी भारतीय भाषा | शिफ्ट 2 | दूसरी भारतीय भाषा |
| 22 फरवरी | शिफ्ट 1 | इलेक्टिव | शिफ्ट 2 | इलेक्टिव |
कमेंट
कमेंट X