फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board bseb 10th result 2020 date time latest news updates rjd statement on Result delay

BSEB 10th result 2020: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में हो रही देरी को आरजेडी ने बताया 'गड़बड़'

Thu, 21 May 2020 09:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
bihar board bseb 10th result 2020 date time latest news updates rjd statement on Result delay
Bihar Board Result 2020

बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने को लेकर अभी तक कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है। बोर्ड का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में रिजल्ट जारी होगा। रिजल्ट जारी होने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बोर्ड का यह भी कहना है कि रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट की देरी पर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल खड़े किए हैं। सूबे के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट में हो रही देरी को गड़बड़ झाला बताया है। उनका कहना है कि कुछ तो गड़बड़ झाला किया जा रहा है, तभी रिजल्ट में देरी हो रही है।

विज्ञापन


वहीं, रिजल्ट को लेकर आरजेडी के तंज पर बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि आरजेडी के शासनकाल में तो परीक्षा ही नहीं होती थी। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका को घर ले जाते थे और राज्य सरकार सिर्फ रिजल्ट जारी करती थी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण कॉपी जांच में देरी हुई थी इसलिए ही दसवीं कक्षा के रिजल्ट आने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, बिहार बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट चार-पांच दिन में जारी हो सकता है। उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद की कुछ प्रक्रिया बची हुई है, ऐसे में जैसे ही ये प्रकिया पूरी होगी किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है। इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 15.29 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed