Bihar Board BSEB 10th Result 2020: दसवीं के रिजल्ट के लिए तैयार हो रही है मैरिट लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Board BSEB 10th Result 2020: बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटा है। टॉपर्स के अंकों की जांच और मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करेगा। बताया जा रहा है कि बोर्ड 10वीं के छात्रों के रिजल्ट जारी करने की तैयारी के अंतिम चरण में है। मेरिट लिस्ट तैयार होते ही किसी भी वक्त बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड हर जिले के टॉपर की कॉपी मंगाकर फिर से जांच रहा है।
दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in है। सोमवार को ही 38 जिलों के टॉप्स की कॉपियां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय पटना पहुंच गईं हैं। वहीं, टॉपर्स विद्यार्थियों का इंटरव्यू जारी है। टॉपर्स विद्यार्थियों से ऑनलाइन प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 15 लाख अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में पिछले साल 80.73 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज या फिर कल किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
कमेंट
कमेंट X