फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 12th Admit Card 2025 released, download from this link

Bihar Board 12th Admit Card 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 16 Jan 2025 10:02 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 16 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

Bihar Board 12th Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Board 12th Admit Card 2025 released, download from this link
Bihar Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Bihar Board 12th Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड (Bihar Board 12th Admit Card) जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में राज्यभर से 12 लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षा 

12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा समय, विषयों की सूची, परीक्षा केंद्र का पता, आदि महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।
विज्ञापन

 


स्कूलों को भी दिए जरूरी निर्देश

बीएसईबी ने स्कूल प्रमुखों को एडमिट कार्ड 2025 पर हस्ताक्षर करने और स्कूल की मुहर लगाने को कहा है। स्कूलों को एक समेकित रजिस्टर भी रखना होगा जिसमें उन छात्रों की जानकारी होगी जिन्हें बीएसईबी कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 आवंटित किया गया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उनपर हस्ताक्षर करके छात्रों को सौंपना होगा।

Bihar Board Class 12th Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?  

नीचे दिए गए आसान कदमों का पालन करके आप अपना BSEB 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर "Class 12th Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।  
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।  
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।  
यह भी ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते। उन्हें यह अपने स्कूल से प्राप्त करना होगा, जहां स्कूल प्रमुख द्वारा साइन और स्टाम्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed