फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar board 10th results likely to be declared early next month

BSEB: जानिए कब आएगा बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट?

Thu, 16 Apr 2020 05:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Apr 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bihar board 10th results likely to be declared early next month
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के फौरन बाद ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है और मूल्यांकन प्रक्रिया को समाप्त करने में तीन-चार दिन ही लगेंगे। ऐसे में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 10 मई तक जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बिहार बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट पहले तीस मार्च को जारी होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हो गई, क्योंकि बोर्ड को कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन

 

पहले चरण के लॉकडाउन को देखते हुए बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन 15 अप्रैल से शुरू होने वाला था लेकिन लॉकडाउन अवधि बढ़ने की वजह से इसे भी स्थगित कर दिया गया। बीएसईबी ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर 15 अप्रैल से लेकर तीन मई तक कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को स्थगित करने का आदेश दिया। ऐसे में बार-बार मूल्यांकन कार्य के स्थगित होने की वजह से रिजल्ट जारी होने में देरी होना स्वाभाविक ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस ओपन यूनिवर्सिटी ने दिए 10 करोड़ रुपये
 


बिहार में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 100 मूल्यांकन केंद्र बने हुए हैं। इन केंद्र पर बीस हजार शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगाया गया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा। बिहार में 1368 केंद्रों पर 15 लाख से ज्यादा दसवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। सभी विद्यार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो दसवीं कक्षा का रिजल्ट 6 अप्रैल को ही जारी हो गया था। पिछले साल दसवीं में 80.73 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed