{"_id":"5ec748898ebc3e90743f38f3","slug":"bihar-board-10th-result-2020-follow-these-steps-to-get-result-easily","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB 10th Result 2020: इन चरणों का पालन करके आसानी से देख सकेंगे 10वीं परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
BSEB 10th Result 2020: इन चरणों का पालन करके आसानी से देख सकेंगे 10वीं परीक्षा का परिणाम
Fri, 22 May 2020 09:06 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 22 May 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
BSEB Matric Result 2020:
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar School Examination Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड आज अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के परिणामों का लिंक सक्रिय करने वाला है। परीक्षाएं फरवरी में ही संपन्न हो गई थीं। लेकिन लॉकडाउन के चलते कॉपियों के मूल्यांकन में देरी के कारण नतीजे घोषित होने में देरी हुई।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुईं। ये परीक्षाएं विभिन्न परीक्षा केंद्रों में चलीं। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार है। 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा बोर्ड ने पहले ही कर दी थी। इस बार बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा बिहार बोर्ड की कुछ अन्य वेवबसाइट्स हैं। बोर्ड हर साल इन वेबसाइट्स पर भी परिणाम जारी करता है। बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in, Bsebresult.online, Biharboard.online हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अमर उजाला के शिक्षा पेज से भी डायरेक्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
अब सवाल यह है कि छात्र अपने परिणामों को ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे देखें। इसके लिए आगे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं। निम्न चरण इस प्रकार हैं-
चरण - 1 सबसे पहले बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण - 2 अब बोर्ड परिणामों से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम और रोल नंबर दर्ज करें।
चरण - 5 सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि अभी लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। (एक बार सक्रिय होने के बाद)।
चरण - 6 आपके सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
चरण - 7 भविष्य के लिए परिणामों को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X