Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा बैन, देरी से पहुंचे तो निष्कासन; पढ़ें गाइडलाइंस
Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र पर कुछ नए नियम लागू किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा के लिए ड्रेस कोड, परीक्षा समय और अतिक्रमण पर प्रतिबंध के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगा।
जूता-मोजा पहनकर आना प्रतिबंधित
इस बार परीक्षा केंद्र पर कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कहा है कि परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर आना प्रतिबंधित होगा। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर आना होगा और यदि कोई छात्र जूता-मोजा पहनकर आता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहार बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले छात्र अगर जबरदस्ती अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करेंगे तो उन्हें दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा है कि ऐसे छात्रों को क्रिमिनल ट्रेसपास के तहत रखा जाएगा और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, यदि कोई छात्र केंद्राधीक्षक की अनुमति से अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता है, तो केंद्राधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
आधे घंटे पहले बंद होंगे केंद्र के गेट
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 17 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 25 फरवरी तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी और केंद्र पर प्रवेश 8:30 बजे से शुरू होगा। दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से होगी। जिसके लिए प्रवेश 1:30 बजे तक ही मिलेगा। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को समय पर पहुंचने के लिए उचित समय दिया जाएगा और केंद्र के गेट आधे घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे।
15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में इस बार राज्यभर से 15 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X