फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 10th Exam 2022 mathematics paper leaked of bihar board 10th exam in motihari police statement awaited

Bihar Board 10th Exam 2022: परीक्षा के पहले दिन ही गणित का पेपर लीक होने की खबर, जांच जारी

Thu, 17 Feb 2022 12:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 12:07 PM IST
सार

खबरों के अनुसार मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन भी इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है। 

विज्ञापन
Bihar Board 10th Exam 2022 mathematics paper leaked of bihar board 10th exam in motihari police statement awaited
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar Board 10th Exam 2022: बिहार बोर्ड ने आज 17 फरवरी, 2022 से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी है। सरकार ने इस बार कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा तो किया है, लेकिन गणित का पेपर लीक होने के खबर से इन दावों की पोल खुलने लगी है। खबरों के अनुसार मोतिहारी जिले में सोशल मीडिया पर गणित का पर्चा लीक होने की बात सामने आई है। जिला प्रशासन भी इस खबर के सामने आने के बाद जांच में जुट गया है। 
विज्ञापन


जांच टीम गठित
खबरों के अनुसार मोतिहारी जिला अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह लीक किया गया पेपर असली है या बीते साल का। अब तक प्रशासन की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। 
विज्ञापन


इंटर की परीक्षा में फैलाया गया भ्रम
एक फरवरी, 2022 को इंटर की परीक्षा के दौरान भी सोशल मीडिया पर गणित का पेपर वायरल हुआ था। हालांकि, यह पेपर नकली था। शरारती तत्वों ने भ्रम फैलाने के लिए ऐसा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से शुरू हुई है दसवीं की परीक्षा
राज्य के 33 जिलों में आज से दसवीं बोर्ड (मैट्रीक) की परीक्षा शुरू की गई है। परीक्षा के लिए कुल 1525 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमान के मुताबिक इस साल दसवीं की परीक्षा में कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 से 12.45 और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed