फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar BEd CET 2024 registration deadline soon; apply now at biharcetbed-lnmu.in, read more details

Bihar BEd CET 2024 Registration: बिहार बीएड सीईटी के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Sat, 25 May 2024 11:02 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 May 2024 11:02 AM IST
सार

Bihar BEd CET 2024 Registration: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा कल 26 मई, 2024 को बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar BEd CET 2024 registration deadline soon; apply now at biharcetbed-lnmu.in, read more details
Bihar BEd CET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

Bihar BEd CET 2024 Registration: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा जल्द ही बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-बीईडी) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। कल आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 जून, 2024 है।

विज्ञापन


उम्मीदवार 1 से 4 जून तक अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। परीक्षा 25 जून को आयोजित होने वाली है और एडमिट कार्ड 17 जून 2024 को जारी किया जाएगा।

पात्रता मापदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री (10+2+3) और/या विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/मानविकी/वाणिज्य में मास्टर डिग्री या 55% के साथ विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में स्नातक में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। 

इन योग्यता के आधार पर दो वर्षीय बी.एड. के लिए प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित श्रेणियों के आवेदकों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि दिव्यांग/ईबीसी/बीसी/महिला/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। वहीं एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed