फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar BEd CET 2023 Registrations Last Date March 15; apply now at biharcetbed-lnmu.in

Bihar BEd CET 2023: बीएड करना चाहते हैं तो जल्दी करें आवेदन, वरना हो जाएगा पूरा साल बेकार

Mon, 13 Mar 2023 08:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 08:25 PM IST
सार

Bihar BEd CET 2023 Application : बिहार बीएड सीईटी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। अगर आप बिहार से हैं और शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको बीएड क्वालिफाई होना जरूरी है।

विज्ञापन
Bihar BEd CET 2023 Registrations Last Date March 15; apply now at biharcetbed-lnmu.in
Bihar BEd CET 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

Bihar BEd CET 2023 Application Last Date Near: बिहार बीएड सीईटी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। अगर आप बिहार से हैं और शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपको बीएड क्वालिफाई होना जरूरी है। ऐसे में यह खबर आपका एक साल से अधिक का कीमती समय और करिअर को होने वाले नुकसान से बबचा सकती है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय यानी दरभंगा विश्वविद्यालय इसी सप्ताह बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को बंद कर देगा। 

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर 15 मार्च, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन कर चुके उम्मीदवार 16 से 20 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव या संशोधन यानी त्रुटि सुधार कर सकते हैं।  बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आठ अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार 30 मार्च, 2023 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar BEd CET 2023 पात्रता मापदंड

स्नातक डिग्री (10+2+3) और/ या विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान/ मानविकी/ वाणिज्य में मास्टर डिग्री और विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग/ प्रौद्योगिकी में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उम्मीदवार 55 फीसदी के साथ अंक या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता धारक उम्मीदवार दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम (सीईटी_बीएड) के लिए प्रवेश परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

 

विज्ञापन

Bihar BEd CET 2023 आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि 750 रुपये अलग-अलग एबल्ड / ईबीसी / बीसी / महिला / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए लागू है। एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।

 

Bihar BEd CET 2023 के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर बिहार बीएड सीईटी 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म को चेक करें और डाउनलोड करें, प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed