{"_id":"5f60a3108ebc3efbbe3e029c","slug":"bihar-b-ed-admit-card-2020-released-at-bihar-cetbed-lnmu-in-here-s-direct-link-to-download-hall-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Tue, 15 Sep 2020 05:11 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Sep 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार बीएड एडमिट कार्ड
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने मंगलवार को बीएड में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
bihar-cetbed-lnmu.in
इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्री ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आठ हफ्ते का वैकल्पिक कैलेंडर जारी किया
विज्ञापन
अभ्यर्थी bihar-cetbed-lnmu.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित होगी। यह एंट्रेंस एग्जाम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। उम्मीदवार अपने साथ हॉल टिकट की एक फॉटो कॉपी जरूर ले जाएं, क्योंकि इसके बिना उनको परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Engineer's Day 2020: जानिए क्यों 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर्स दिवस?
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in है।
-यहां अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X