Bihar Board 10th Result: आज होगा जारी बिहार 10वीं का रिजल्ट; पिछले साल 81 फीसदी छात्र हुए थे पास
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज डेढ़ बजे जारी किए जाएंगे। पिछले साल भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर आज, 31 मार्च, 2024 को दोपहर 01:30 बजे कक्षा दसवीं के परिणाम जारी करेंगे। परिक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
पिछले साल इतने छात्र पास हुए
2023 में कक्षा 10 बिहार बोर्ड की अंतिम परीक्षा में कुल 16,11,099 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 12,86,971 उम्मीदवार परीक्षा के लिए योग्य हुए। 81.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं जिनमें 6,61,57 छात्र और 6,43,633 छात्राएं पास हुए हैं। 21 छात्रों ने टॉप 5 रैंक हासिल की है जबकि 69 छात्रों ने 06 से 10 रैंक में जगह बनाई है।
2023 में मोहम्मद रुम्मन अशरफ ने टॉप किया था। उन्होंने इस परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह शेखपुरा के इस्लामिया स्कूल से पासआउट हैं।
Bihar Board 10th Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद परिणाम सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X