फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BIEAP AP Inter Result 2022 Declared 12th pass percentage drops from last years AP Intermediate Result

BIEAP Inter Result 2022: एपी बोर्ड कक्षा 11वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इंटर में सिर्फ 61 फीसदी हुए पास

Wed, 22 Jun 2022 03:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 03:12 PM IST
सार

BIEAP Inter Result 2022 Declared: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने बुधवार, 22 जून को एपी इंटरमीडिएट बोर्ड फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
BIEAP AP Inter Result 2022 Declared 12th pass percentage drops from last years AP Intermediate Result
AP Board 11th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

BIEAP Inter Result 2022 Declared: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) ने बुधवार, 22 जून को एपी इंटरमीडिएट बोर्ड फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। एपी इंटर प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए हैं। मनाबाड़ी एपी इंटर रिजल्ट 2022 अब वेबसाइट- bieap.gov.in पर उपलब्ध भी करा दिए गए हैं। इस साल इंटर द्वितीय वर्ष का परिणाम लगभग 61 फीसदी रहा है। 

विज्ञापन

परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करके कक्षा 12वीं के परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस साल 06 मई से 24 मई तक आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 4,64,756 छात्र उपस्थित हुए थे।

पिछले साल, परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, और छात्रों का मूल्यांकन उनकी आंतरिक परीक्षा के आधार पर किया गया था। इस साल के लिए एपी बोर्ड की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी और 05 जुलाई तक चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

AP Inter Result 2022 लड़कियों ने मारी बाजी

एपी इंटर प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 घोषित किए गए हैं। एपी प्रथम वर्ष यानी कक्षा 11वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 54 फीसदी रहा, जबकि दूसरे वर्ष यानी कक्षा 12वीं में 61 फीसदी रहा है। वहीं, प्रथम वर्ष की व्यावसायिक परीक्षा में पास प्रतिशत 45 फीसदी रहा, जबकि दूसरे वर्ष के परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 55 फीसदी रहा है। एपी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 68 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 54 प्रतिशत रहा है।

 

विज्ञापन

AP Inter Result 2022 ऑनलाइन परिणाम कैसे देखें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in पर जाएं।
  2. यहां एपी इंटर प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष के परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपने रोल नंबर, जन्म तिथि का प्रयोग करें।
  4. अब एपी इंटर द्वितीय वर्ष का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. इसे डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed