फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU UG 2025 Spot Round 2: Seat Allotment, Cut-Off & Fee Payment by Sept 17 Required

BHU UG Admission: बीएचयू में यूजी दाखिले के लिए दूसरे स्पॉट राउंड का आवंटन जारी, नोट करें सभी जरूरी तिथियां

Mon, 15 Sep 2025 06:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 06:11 PM IST
सार

BHU UG Admission 2025: बीएचयू ने यूजी में दाखिले के लिए दूसरे स्पॉट राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कट-ऑफ भी घोषित कर दी गई है। 17 सितंबर तक फीस जमा करनी जरूरी। सीयूईटी स्कोर, मार्कशीट, आरक्षित कोटा और अन्य दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
BHU UG 2025 Spot Round 2: Seat Allotment, Cut-Off & Fee Payment by Sept 17 Required
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

BHU UG Admission 2025 Round 2: वाराणसी स्थित बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीयूईटी (Common University Entrance Test - CUET) के आधार पर अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे स्पॉट राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सीट आवंटन परिणाम के साथ-साथ न्यूनतम स्कोर (कट-ऑफ) की भी घोषणा की गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर अपनी अलॉट की गई सीट और न्यूनतम अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन

17 सितंबर तक जमा करनी होगी फीस

प्रवेश विवरणिका 2025 के अनुसार, सीट अलॉटमेंट पाने वाले छात्रों को 17 सितंबर तक फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन उम्मीदवार के Samarth डैशबोर्ड में दिए गए भुगतान लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।

अधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “अगर कोई उम्मीदवार समय पर फीस का भुगतान नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द मानी जाएगी और ऐसे उम्मीदवार आगे किसी भी अलॉटमेंट राउंड के लिए पात्र नहीं होंगे।”

BHU UG Counselling 2025: रिपोर्टिंग के समय आवश्यक दस्तावेज

छात्रों को कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसमें CUET स्कोरकार्ड, कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रमाणपत्र और मार्कशीट शामिल हैं। अगर छात्र आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC) से हैं तो संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। इसके अलावा, BHU के अलावा किसी अन्य विश्वविद्यालय के लिए ट्रांसफर या माइग्रेशन सर्टिफिकेट, खेल कोटा (Sports quota) के लिए प्रमाणपत्र और BHU के स्थायी, पुनः नियोजित, सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र/पुत्री के लिए केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी प्रमाणपत्र भी आवश्यक हैं।

  • CUET स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • कक्षा 12 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट
  • आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC) के लिए संबंधित प्रमाणपत्र
  • ट्रांसफर या माइग्रेशन सर्टिफिकेट (BHU के अलावा किसी अन्य विश्वविद्यालय के लिए)
  • खेल कोटा (Sports quota) के लिए प्रमाणपत्र
  • BHU के स्थायी, पुनः नियोजित, सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों के पुत्र/पुत्री के लिए केंद्रीय रजिस्ट्री द्वारा जारी प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed