फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU PG Admission 2025: Last Chance for Admission, 1200 Seats Vacant; Register by August 17

BHU PG Admission 2025: बीएचयू में पीजी एडमिशन का आखिरी मौका, 1200 सीटें खाली; 17 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

Sat, 16 Aug 2025 04:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 16 Aug 2025 04:37 PM IST
सार

BHU PG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स में दाखिला लेने का यह आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी में अभी भी करीब 1200 सीटें खाली हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। इच्छुक छात्र 17 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU PG Admission 2025: Last Chance for Admission, 1200 Seats Vacant; Register by August 17
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

BHU PG Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। CUET स्कोर नहीं होने पर भी अब छात्रों को दाखिले का मौका मिलेगा। दरअसल, विश्वविद्यालय ने पीजी की खाली रह गई सीटों पर मेरिट के आधार पर एडमिशन देने का फैसला किया है। इस स्पॉट राउंड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 तय की गई है।
विज्ञापन


जो छात्र अब तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे, वे अब bhucuetpg.samarth.edu.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

यह मौका उन सभी छात्रों के लिए है जिन्हें पहले सीट अलॉट की गई थी लेकिन उन्होंने समय पर फीस जमा नहीं कर पाई थी। साथ ही जिनका एडमिशन किसी कारणवश रद्द हो गया हो या जिनके दस्तावेज सत्यापन के दौरान खारिज कर दिए गए थे, वे भी इस स्पॉट राउंड के तहत पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र अपनी कोर्स चयन को बदलने या अपनी प्राथमिकताएं अपडेट करने का भी विकल्प रखेंगे, बशर्ते संबंधित कोर्स में सीटें उपलब्ध हों।

कितनी सीटें हैं खाली?

बीएचयू में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस की कुल करीब 10,000 सीटें हैं। इनमें से लगभग 1,200 सीटें अभी भी खाली हैं। इन सीटों को अब सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर भरा जाएगा। यह सभी सीटें विभिन्न विषयों और फैकल्टी में उपलब्ध हैं।

BHU PG Admission 2025 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाएं।
  • अब "New Registration" टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब अपने कोर्स का चयन करें।
  •  इसके बाद 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed