फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU Admission 2021: NTA starts Registration of UET, PET 2021, apply till 6th september

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थी 6 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन, यहां पढ़ें डिटेल्स

Sun, 15 Aug 2021 11:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 15 Aug 2021 11:58 AM IST
सार

बीएचयू एडमिशन 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
BHU Admission 2021: NTA starts Registration of UET, PET 2021, apply till 6th september
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : PTI

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय इस शैक्षणिक वर्ष से अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। हाल ही में एक बीएचयू द्वारा जारी आधिकारिक अधिसचूना के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूईटी, पीईटी 2021 (अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट और पोस्टग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) के लिए 14 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट- bhuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

6 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
बीएचयू प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। बीएचयू एडमिशन 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर निर्धारित की गई है। हालांकि अभी तक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूईटी, पीईटी 2021 की परीक्षाओं की तारीखों की घोषित नहीं की गई हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। 

विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश 2021: महत्वपूर्ण तिथियां

घटना का नाम दिनांक
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 14 अगस्त, 2021
आवेदन करने और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर, 2021 रात 11:50 बजे तक
बीएचयू प्रवेश 2021 के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

7 सितंबर, 2021 रात 11:50 बजे तक

परीक्षा की तिथि

बाद में घोषित की जाएगी

बीएचयू प्रवेश 2021: ऐसे करें आवेदन

  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- bhuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'बीएचयू (यूईटी) 2021 के लिए पंजीकरण' या 'बीएचयू (पीईटी) 2021 के लिए पंजीकरण' में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • पूछे गए सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका बीएचयू प्रवेश 2021 फॉर्म जमा कर दिया गया है। भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति प्रिंट करें।
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश 2021: यह है एग्जाम पैटर्न

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूईटी, पीईटी 2021 के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)/ हाइब्रिड टैबलेट / पेन और पेपर के माध्यम से आवश्यकतानुसार आयोजित की जाएगी। यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यूं) शामिल होंगे।

यहां कर सकते हैं शिकायत

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए बीएचयू प्रवेश 2021 के सूचना बुलेटिन को देखें। यदि उन्हें किसी भी चरण से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे एनटीए हेल्प डेस्क को 011 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को bhu@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed