फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bharat Ratna Benefits: Who is given the Award, what kind of facilities does the Awardee get? Know here

Bharat Ratna: किसे दिया जाता है भारत रत्न पुरस्कार, पाने वाले को मिलती हैं किस तरह की सुविधाएं? जानिए

Fri, 09 Feb 2024 04:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 04:52 PM IST
सार

Bharat Ratna: भारत रत्न देश का सबसे सम्मानित पुरस्कार है। इसे प्राप्त करने वाली शख्सियत को कई तरह की सुविधाएं दी जाती है। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति जिस भी राज्य में जाता है, वहां की सरकार उनका स्वागत राज्य के अतिथि के रूप में करती है। 

विज्ञापन
Bharat Ratna Benefits: Who is given the Award, what kind of facilities does the Awardee get? Know here
भारत रत्न किसे दिया जाता है? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bharat Ratna Benefits: भारत सरकार ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। भारत रत्न देश का सबसे सम्मानित पुरस्कार है। ऐसें में आइए जानते हैं कि यह पुरस्कार किन्हें दिया जाता है, भारत रत्न पाने वाले को क्या सुविधाएं दी जाती हैं और उनके परिवार को क्या सुविधाएं मिलती हैं।

विज्ञापन

किसे दिया जाता है भारत रत्न?

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में दिया जाता है। अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न दिया जाता है। साल 2011 से पहले यह पुरस्कार सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत रत्न में क्या-क्या होता है?

भारत रत्न सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस प्रशस्ति पत्र पर भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते हैं। इसके साथ उसे तांबा धातु से बना करीब 5.8 सेमी लंबा और 4.7 सेमी चौथा और 3.1 मिमी मोटाई का पीपल की पत्ती के आकार का एक पदक दिया जाता है। इस पर चमकते हुए सूर्य की कलाकृति बनी होती है और नीचे हिंदी भाषा में 'भारत रत्न' लिखा होता है।

विज्ञापन

भारत रत्न मिलने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

भारत रत्न में कोई रकम नहीं दी जाती, बल्कि कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति जिस भी राज्य में जाता है, वहां की सरकार उनका स्वागत राज्य के अतिथि के रूप में करती है। उन्हें परिवहन, बोर्डिंग और राज्य में ठहरने की सुविधा दी जाती है। नियम के आधार पर विस्तारित सुरक्षा भी दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें अहम सरकारी कार्यकर्मों में शामिल होने के न्योता भी मिलता है। वे संसद की बैठकों में भी शामिल हो सकते हैं।

इस सम्मान को अपने नाम से पहले या बाद में जोड़ा नहीं जा सकता है। हालांकि, इसे पाने वाले अपने बायोडेटा, लेटरहेड या विजिटिंग कार्ड आदि पर 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता' लिख सकते हैं।

भारत रत्न पाने वाले के परिवार के लिए सुविधाओं को लेकर अभी तक किसी भी तरह के लिखित निर्देश नहीं हैं। हालांकि, यह सम्मान पाने वाले व्यक्ति के परिवार (जैसे पति/पत्नी और बच्चे) को भी राज्य सरकार अतिथि वाली सुविधाएं देती हैं। उन्हें व्यक्तिगत स्टाफ और ड्राइवर दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed