Bharat Ratna: अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न? परीक्षा में आ सकता है प्रश्न, देखें लिस्ट
Bharat Ratna Awarded Prime Ministers: भारत सरकार ने इस वर्ष कुल 5 हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान किया है, जिनमें दो पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
विस्तार
Bharat Ratna Award: भारत सरकार ने जनवरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। हाल ही में लालकृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया था। इसके बाद, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक कितने प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नजरिए से भी यह सवाल काफी अहम है।
भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट
यहां देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम और कार्यकाल के बारे में बताया गया है:
| नाम | कार्यकाल |
| पंडित जवाहरलाल नेहरू | 15 अगस्त 1947 - 27 मई 1964 |
| गुलजारीलाल नंदा (अंतरिम) | 27 मई 1964 - 9 जून 1964
11 जनवरी 1966 - 24 जनवरी 1966 |
| लाल बहादुर शास्त्री | 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966 |
| इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977
14 जनवरी 1980 - 31 अक्तूबर 1984 |
| मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979 |
| चौधरी चरण सिंह | 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980 |
| राजीव गांधी | 31 अक्तूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989 |
| विश्व प्रताप सिंह | 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990 |
| चन्द्रशेखर | 10 नवंबर 1990-21 जून 1991 |
| पी वी नरसिम्हा राव | 21 जून 1991 - 16 मई 1996 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996-1 जून 1996
18 मार्च 1998 - 22 मई 2004 |
| एच. डी देवेगौड़ा | 1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997 |
| इंद्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997 - 18 मार्च 1998 |
| डॉ.मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 -17 मई 2014 |
| नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 -23 मई 2019
30 मई 2019 -निवर्तमान |
गुलजारीलाल नंदा दो बार देश के अंतरिम प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद उन्होंने 27 मई 1964 को भारत के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद श्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद गुलाजारीलाल नंदा 11 जनवरी, 1966 को एक बार फिर देश के अंतिरम प्रधानमंत्री बने।
इतने प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न
देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनमें से अब तक 6 + 1 (अंतरिम प्रधानमंत्री) को भारत रत्न दिया जा चुका है, जबकि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव को सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। यहां सभी प्रधानमंत्रियों के नाम की लिस्ट दी जा रही है। अगर आप प्रतियोंगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके काफी काम आ सकती है।| नाम | साल |
| पंडित जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
| लाल बहादुर शास्त्री | 1966 |
| इंदिरा गांधी | 1971 |
| राजीव गांधी | 1991 |
| मोरारजी देसाई | 1991 |
| गुलजारी लाल नंदा (अंतिरम प्रधानमंत्री) | 1997 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
| चौधरी चरण सिंह | 2024 में एलान हुआ |
| पीवी नरसिंहा राव | 2024 में एलान हुआ |
कमेंट
कमेंट X