BB AI Conclave: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव, शिक्षा में AI के भविष्य पर होगा मंथन
शिक्षा मंत्रालय 12-13 फरवरी को 'भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026' आयोजित करेगा, जो 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' से पहले शिक्षा में एआई के इस्तेमाल, साझेदारी और रणनीति पर फोकस करेगा। कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को एक मंच पर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bharat Bodhan AI Conclave 2026: शिक्षा मंत्रालय 12 और 13 फरवरी को 'भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्यक्रम आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े सहयोग और रणनीति को मजबूत करना है।
कौन करेगा आयोजन और क्या होगा फोकस?
- दो दिवसीय कार्यक्रम में एआई आधारित शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एआई फॉर एजुकेशन इस कॉन्क्लेव के दौरान होने वाली चर्चाओं और पहलों का नेतृत्व करेगा।
- कार्यक्रम का लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में एआई से जुड़े प्रमुख भागीदारों, नवाचारों और अवसरों की पहचान करना है।
एक वरिष्ठ मंत्रालय अधिकारी के अनुसार, यह मंच एआई-सक्षम शिक्षा के लिए रणनीतिक साझेदारी बनाने पर केंद्रित रहेगा। इसमें शिक्षा क्षेत्र की तैयारियों, विस्तार की संभावनाओं और नए समाधानों पर भी फोकस किया जाएगा।
Ministry of Education is organising Bharat Bodhan AI conclave 2026, a pre summit event for the India AI Impact summit. The centre of Excellence in AI for Education will anchor the discussion and initiatives at the Bharat Bodhan AI Conclave.
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) February 10, 2026
The Bharat Bodhan AI Conclave 2026,… pic.twitter.com/eR748YN7VV
एनईपी 2020 के तहत शिक्षा में बदलाव की दिशा
अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत भारतीय शिक्षा प्रणाली एक नए बदलाव के दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में यह कॉन्क्लेव नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को एक साथ लाकर यह तय करेगा कि एआई का इस्तेमाल जिम्मेदारी और समावेशी तरीके से बड़े स्तर पर सीखने की प्रक्रिया को कैसे मजबूत कर सकता है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले अहम पहल
यह कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में होने वाले बड़े इंडिया एआई समिट से पहले आयोजित किया जा रहा है। इस समिट में दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में ये हस्तियां शामिल हो सकती हैं:
- NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग
- OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन
- Google के सीईओ सुंदर पिचाई
- Anthropic के सीईओ डारियो अमोडेई
- Qualcomm के सीईओ क्रिस्टियानो एमोन
कमेंट
कमेंट X