AIBE 19: अखिल भारतीय बार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 28 प्रश्न लिये गये वापस
AIBE 19 Final Answer Key: बीसीआई ने 19वीं बार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कुल 28 प्रश्न वापस ले लिए गए हैं। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIBE 19 Final Answer Key: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज, 6 मार्च को बहुप्रतीक्षित 19वीं बार परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com. के माध्यम से फाइनल आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा 22 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों से परीक्षा में 19 विषयों से 100 प्रश्न पूछे गए थे। अनंतिम उत्तर कुंजी 28 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। आपत्ति विंडो 30 दिसंबर, 2024 को खोली गई थी और 10 जनवरी, 2025 को बंद कर दी गई थी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते थे, उन्हें प्रति आपत्ति 500 रुपये का भुगतान करना था।
कमेंट
कमेंट X