फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCECEB Bihar Polytechnical result 2025 out at bceceboard.bihar.gov.in; counselling from June 27

Bihar Polytechnical Result: बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 27 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

Mon, 23 Jun 2025 04:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar Polytechnical Result 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों के बाद प्रवेश के लिए छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
 

विज्ञापन
BCECEB Bihar Polytechnical result 2025 out at bceceboard.bihar.gov.in; counselling from June 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

BCECEB Bihar Polytechnical Result 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज, 23 जून को बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार बीसीईसीईबी की ओर से आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम में अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम समूह, प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति के बारे में जानकारी होगी। 

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पीई, पीएम, पीएमएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) के लिए उपस्थित होने वाले परिणाम लिंक पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

Bihar Polytechnical Counselling: जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

बोर्ड पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरा मेडिकल (PM) और पैरा मेडिकल (मैट्रिकुलेशन) (PMM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेजों का चयन करने हेतु उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने वाला है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी और 3 जुलाई को समाप्त होगी। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 8 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम नीचे तालिका में देख सकते हैं।
 

प्रक्रिया तिथि
बोर्ड की वेबसाइट पर रैंक कार्ड का प्रकाशन 23.06.2025
वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्ट करना 23.06.2025
सीट आवंटन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि (चॉइस फिलिंग) 27.06.2025
सीट आवंटन और लॉकिंग हेतु ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 03.07.2025
राउंड-1 सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन 08.07.2025
आवंटन पत्र डाउनलोड करना (प्रथम चरण) 08.07.2025 से 13.07.2025
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (प्रथम चरण) 11.07.2025 से 13.07.2025
राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन 18.07.2025
आवंटन पत्र डाउनलोड करना (द्वितीय चरण) 18.07.2025 से 23.07.2025
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (द्वितीय चरण) 21.07.2025 से 23.07.2025

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed