फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BCECEB Bihar ITI CAT 2024 Registrations process ongoing at bceceboard.bihar.gov.in; Fill form till 5 May

Bihar ITI CAT 2024: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए 5 मई तक करें पंजीकरण, 32722 सीटों पर मिलेगा एडमिशन

Tue, 09 Apr 2024 03:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 03:06 PM IST
सार

Bihar ITI CAT 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BCECEB Bihar ITI CAT 2024 Registrations process ongoing at bceceboard.bihar.gov.in; Fill form till 5 May
बिहार आईटीआई एडमिशन, Bihar ITI - फोटो : bceceboard

विस्तार

Bihar ITI CAT 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) की ओर से बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो खोल रखी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई, 2024 है। पंजीकरण प्रक्रिया अभी चल रही है, उम्मीदवार यहां आगे की महत्वपूर्ण तिथियों की लिस्ट देख सकते हैं:

आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि  05 मई, 2024
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि  06 मई, 2024
आवेदन में संशोधन  08 से 11 मई, 2024
एडमिट कार्ड  28 मई, 2024
प्रवेश परीक्षा  09 जून, 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

32 हजार से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन

बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को विभिन्न ट्रेड्स के तहत राज्यभर के 111 संस्थानों में 32722 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को दाखिला प्रवेश परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल ब्रोशर अवश्य पढ़ें।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

बिहार आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां Online Application Portal of I.T.I.C.A.T.-2024 पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
  • लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed