फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BBOSE Datesheet 2025: Bihar Board 10th-12th Exam Schedule Released, Exams from August 25; Check Full Timetable

BBOSE Datesheet 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 25 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं; देखें टाइमटेबल

Wed, 13 Aug 2025 09:27 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 13 Aug 2025 09:27 AM IST
सार

BBOSE Exam 2025: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए द्वितीय माध्यमिक और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। सैद्धांतिक परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। नीचे देखें पूरा टाइमटेबल।

विज्ञापन
BBOSE Datesheet 2025: Bihar Board 10th-12th Exam Schedule Released, Exams from August 25; Check Full Timetable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar Open School Exam 2025: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की द्वितीय माध्यमिक और द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा का समय और पाली विवरण

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:

  • पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

हर पाली में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। यानी, पहली पाली के लिए 9:00 बजे और दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे तक ही सेंटर में एंट्री की अनुमति होगी।

विज्ञापन

21 अगस्त से होगी प्रायोगिक परीक्षा

प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 21 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। ये भी दो पालियों में होंगी।

विषयवार द्वितीय माध्यमिक परीक्षा शेड्यूल

तारीख प्रथम पाली द्वितीय पाली
25 अगस्त विज्ञान योग एवं शारीरिक शिक्षा
27 अगस्त गृह विज्ञान बेसिक कंप्यूटर
28 अगस्त चित्रकला गणित
29 अगस्त हिन्दी संस्कृत
30 अगस्त अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान
1 सितंबर उर्दू भारतीय संस्कृति एवं विरासत
2 सितंबर व्यवसाय अध्ययन मैथिली
3 सितंबर भोजपुरी, बांग्ला अरबी, फारसी


विषयवार द्वितीय उच्चतर माध्यमिक परीक्षा शेड्यूल

तारीख प्रथम पाली द्वितीय पाली
25 अगस्त हिन्दी अंग्रेजी
26 अगस्त गणित रसायन विज्ञान
27 अगस्त जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान
28 अगस्त भूगोल इतिहास
29 अगस्त मैथिली, बांग्ला लेखाशास्त्र, भोजपुरी
30 अगस्त संस्कृत, अरबी मनोविज्ञान
1 सितंबर अर्थशास्त्र गृह विज्ञान
2 सितंबर राजनीति विज्ञान समाजशास्त्र
3 सितंबर योग एवं शारीरिक शिक्षा कम्प्यूटर विज्ञान
4 सितंबर संगीत चित्रकला
6 सितंबर व्यवसाय अध्ययन शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र
8 सितंबर उर्दू मगही

डमी एडमिट कार्ड में सुधार आज तक

जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उनका डमी प्रवेश पत्र (Dummy Admit Card) बीबोस की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है तो वह आज यानी 13 अगस्त 2025 तक सुधार करवा सकता है। किसी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 या मोबाइल नंबर 99934690681 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed