BBOSE Class 12 Exam Schedule: 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
BBOSE Class 12: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 12वीं की दिसंबर में होने वाली परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
BBOSE Class 12 Exam Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (बीबीओएसई) कक्षा 12वीं दिसंबर परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardoniine.com पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
BBOSE 12 Exam Schedule परीक्षा तिथियां
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा 08 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि बोर्ड बीबीओएसई कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 27 नवंबर से 01 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
BBOSE Class 12 एडमिट कार्ड
बीबीओएसई कक्षा 12वीं का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड 25 अक्तूबर से बीबीओएसई कक्षा 12वीं की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X