BBOSE Admit Card: बिहार ओपन बोर्ड ने जारी किया जून सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां जानें कार्यक्रम
BBOSE June 2024 Admit Card: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 सिंतबर से और 12वीं की परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी।
विस्तार
BBOSE June 2024 Admit Card: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) ने सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री ओपन स्कूल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com. के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को BBOSE बिहार बोर्ड ओपन स्कूल जून 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र की जानकारी, विषय के नाम, परीक्षा तिथियां, उम्मीदवार की तस्वीर, हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश जैसे प्रमुख विवरण शामिल हैं।
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा की तिथियां
बिहार बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम अग्रलिखित है। शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 13 सितंबर तक होंगी, जबकि थ्योरी परीक्षाएं 18 से 26 सितंबर तक निर्धारित हैं। कक्षा 12 के लिए, बिहार बोर्ड ओपन स्कूल की परीक्षाएं 15 सितंबर से। अक्टूबर तक होंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X