AYUSH NEET UG 2025: आयुष नीट यूजी के पहले स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग शुरू, पांच नवंबर तक करें पंजीकरण
AYUSH NEET UG 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी ने आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वेकेंसी राउंड 1 की शुरुआत कर दी है। रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 5 नवंबर है। सीट अलॉटमेंट 6-7 नवंबर को होगा और परिणाम 8 नवंबर को आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET UG Counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने ऑल इंडिया आयुष नीट यूजी 2025 के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड 1 (SVR-1) की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस राउंड के लिए पंजीकरण और चॉइस फिलिंग (Choice Filling) की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 है।
स्ट्रे वेकेंसी राउंड का आयोजन उन सीटों को भरने के लिए किया जाता है जो सभी नियमित काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद भी खाली रह जाती हैं। इसमें पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार भी खाली सीटों पर एडमिशन पाने का मौका पा सकते हैं।
सीट अलॉटमेंट और रिजल्ट की तारीखें (SVR-1)
स्ट्रे वेकेंसी राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 6 और 7 नवंबर 2025 को आयोजित होगी और परिणाम (Result) 8 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 10 नवंबर से 17 नवंबर 2025 के बीच अपने आवंटित संस्थानों (Institutes) में रिपोर्ट करना होगा। जुड़े हुए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 18 और 19 नवंबर 2025 को किया जाएगा।AYUSH NEET UG 2025: एसवीआर-2 काउंसलिंग शेड्यूल
स्ट्रे वेकेंसी राउंड 2 (SVR-2) की प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 से शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट और रिजल्ट पब्लिकेशन दोनों 20 नवंबर 2025 को होंगे। SVR-2 के तहत आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग 21 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक होगी। इसके बाद, जुड़े उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 28 और 29 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
AYUSH NEET UG 2025: स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग के लिए पात्रता
स्ट्रे वेकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार पात्र हैं -
- जो उम्मीदवार पहली बार SVR-1 में आवेदन कर रहे हैं, वे AACCC पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करके भाग ले सकते हैं।
- जो उम्मीदवार AACCC-UG या किसी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की काउंसलिंग में रजिस्टर्ड हैं लेकिन वर्तमान में किसी सीट पर नहीं हैं।
- जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिली थी लेकिन उन्होंने Free Exit का विकल्प लेकर शामिल नहीं हुए थे।
- जिन्होंने राउंड 1 के बाद Free Exit लिया और राउंड 2 या 3 में भाग नहीं लिया।
- जो राउंड 1 में शामिल हुए थे लेकिन राउंड 2 के अंतिम परिणाम से पहले Free Exit लेकर बाहर हो गए थे।
- जो राउंड 1 में शामिल हुए पर राउंड 2 में अपग्रेड नहीं हुए, और राउंड 3 से पहले forfeiture के साथ बाहर हुए, वे पूरा काउंसलिंग शुल्क देकर फिर से रजिस्टर कर सकते हैं।
- राउंड 2 के वे उम्मीदवार जिन्होंने जब्त (forfeiture) के साथ बाहर होकर राउंड 3 में भाग नहीं लिया, वे भी नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- राउंड 2 में शामिल होकर forfeiture के साथ बाहर हुए और राउंड 3 में भाग नहीं लिया, ऐसे उम्मीदवार भी नए शुल्क के साथ SVR में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग का उद्देश्य और कोर्स
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के माध्यम से आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (AYUSH) कोर्सों में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X