फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ayush NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Declared; Report from September 26

Ayush NEET UG Round 2: आयुर्वेद और होम्योपैथी के लिए राउंड 2 का सीट आवंटन घोषित, 26 सितंबर से करें रिपोर्ट

Thu, 25 Sep 2025 05:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Sep 2025 05:03 PM IST
सार

Ayush NEET UG Round 2 Seat Allotment: आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार 26 सितंबर से अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayush NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Declared; Report from September 26
NEET MDS Correction window - फोटो : freepik

विस्तार

Ayush NEET UG 2025: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आज, 25 सितंबर, 2025 को आयुष नीट यूजी 2025 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम आवंटन की सूची देख सकते हैं। राउंड 2 में सीटें प्राप्त उम्मीदवारों को 26 सितंबर से 3 अक्तूबर, 2025 तक अपने संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

विज्ञापन


आयुष नीट यूजी 2025 काउंसलिंग सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, राष्ट्रीय संस्थानों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेज

  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोर कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • आठ पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ
  • पहचान का वैध प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
  • सभी दस्तावेजों की दो सत्यापित फोटोकॉपी
     
Trending Videos

उम्मीदवार ध्यान दें कि अनंतिम परिणाम केवल अस्थायी है और इसमें बदलाव हो सकता है। इस परिणाम में मिली सीट पर उम्मीदवार का कोई स्थायी अधिकार नहीं बनता और इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना अनंतिम आवंटन पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आवंटित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

आवंटित सीटों को जांचने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • अब 'आयुष नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम देखें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed