Austria: भारतीय छात्र ऑस्ट्रिया के तकनीकी विश्वविद्यालयों से कर सकेंगे मास्टर, शिक्षा-सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
Higher Education: ऑस्ट्रिया ने भारतीय छात्रों के लिए तकनीकी विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री के नए अवसर शुरू किए हैं, जिससे दोनों देशों के शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Austria Technical Universities: ऑस्ट्रिया ने शुक्रवार को अपने शीर्ष तकनीकी विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए नई पहल शुरू की। राजदूत कैथरीना वीसर ने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक सहयोग नई दिल्ली और वियना के बीच संबंधों की आधारशिला है।
पिछले साल हुए प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते के तहत शुरू किया गया टीयू ऑस्ट्रिया-फोकस इंडिया कार्यक्रम भारतीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी स्नातकों को टीयू थिएन, टीयू ग्राज और टीयू तियोबेन में दो पर्षीय उन्नत मास्टर
इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए शुरु की नई पहल
कोर्स करने का अवसर देगा। बीसर ने कहा, यह पहल ऑस्ट्रिया की उच्च शिक्षा को जनहित के रूप में देखने की परंपरा और प्रतिभाशाली भारतीय छात्र-छात्राओं के स्वागत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ तकनीकों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही अध्ययन बाद चीजा की अवधि एक साल बढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर्मस्ट्रांग पाम ने इस कदम का स्वागत किया और ऑस्ट्रियाई संस्थानों से आईआईटी से आगे के विद्यार्थियों के साथ जुड़ने का आप किया।
हर साल 17 लाख विद्यार्थी होते हैं इंजीनियरिंग स्नातक
भारत में हर साल लगभग 17 लाख विद्यार्थी इंजीनियरिंग स्नातक होते हैं। पाम ने कहा, आईआईटी प्रणाली से बाहर के कई प्रतिभाशाली छात्र अंतरराष्ट्रीय अवसरों के हकदार हैं। इस पहल का उद्देश्य अकादमिक कठीरता को उद्योग जगत में अमभर प्लेसमेंट और करियर मेलों के साथ जोड़ना है। साथ ही ऑस्ट्रिया में अंग्रेजी में पढ़ाए जाने वाले स्नातकोतर कार्यक्रमों की किफायती और व्यापक उपलब्धता पर प्रकाश डालना है। दुतावास ने कहा कि वीएफएस एजुकेशन सर्विसेज छात्रों के आवेदनों के लिए लिए कार्यान्वयन भागीदार के रूप में काम करेगी।
कमेंट
कमेंट X