फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AU Allahabad University UG Admission 2025 Registration Last date Today; Apply at alldunivcuet.samarth.edu.in

Allahabad University: यूजी प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन, CUET उत्तीर्ण उम्मीदवार तुरंत करें पंजीकरण

Sat, 26 Jul 2025 11:17 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 11:17 AM IST
सार

AU UG Admission 2025: सीयूईटी यूजी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार नीच बताए दिशानिर्देशों के अनुसार तुरंत पंजीकरण कर दें।
 

विज्ञापन
AU Allahabad University UG Admission 2025 Registration Last date Today; Apply at alldunivcuet.samarth.edu.in
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (AU) - फोटो : X(@UoA_Official)

विस्तार

AU UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक एवं सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पास पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले चरण में प्रोफाइल अपडेट और दूसरे चरण में पाठ्यक्रम चयन व शुल्क भुगतान शामिल है। 
 

पहला चरण: पंजीकरण/प्रोफाइल अपडेट

पहले चरण में पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया शामिल है। पहले चरण के लिए बढ़ने से पहले उम्मीदवारों को यह देख लेना चाहिए कि वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं और उनके पास नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।

  • सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • कक्षा 12 (10+2) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (jpg/jpeg फॉर्मेट में)
  • EWS/OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के प्रारूप में नवीनतम जाति प्रमाण पत्र, जिसमें प्रमाण पत्र संख्या और जारी करने की तिथि स्पष्ट हो।


इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही और पूरी तरह से भरनी होंगी। ध्यान रखें कि पंजीकरण या प्रोफाइल अपडेट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में भाग लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा चरण: कार्यक्रम का चयन और पंजीकरण शुल्क भुगतान

इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2025 के दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम या कार्यक्रम का चयन करना होगा और उसके अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन

इतना है पंजीकरण शुल्क

पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए प्रति पाठ्यक्रम 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह शुल्क 150 रुपये प्रति पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार एक से अधिक कार्यक्रम या पाठ्यक्रम भी चुन सकते हैं, लेकिन प्रत्येक चयनित पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग शुल्क देना अनिवार्य होगा।

केवल पूर्ण पंजीकरण वाले ही होंगे काउंसलिंग के पात्र

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, अपनी प्रोफाइल अपडेट की है, पाठ्यक्रम चयन किया है और निर्धारित शुल्क का भुगतान किया है।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed