{"_id":"5dac4cdd8ebc3e93d62b1cca","slug":"atul-maheshwari-scholarship-20-thousand-students-took-the-exam-at-21-centers-in-second-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2019: दूसरे चरण में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2019: दूसरे चरण में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 20 Oct 2019 05:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 20 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 18 शहरों के 21 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह पर विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। इलाहाबाद और वाराणसी में विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में 9वीं और 10वीं और दूसरी पाली में 11-12वीं के विद्यार्थियों ने दी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई। इस बार प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजे गए थे। उल्लेखनीय है इससे पहले 13 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
इलाहाबाद, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, लखनऊ, गोंडा, सुल्तानपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बुलंद शहर, शिमला, जम्मू और शाहजहांपुर
हम किसी से कम नहीं
लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में दृष्टिहीनों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। लखनऊ में दृष्टिहीन विद्यार्थियों की परीक्षा के सफल आयोजन में दृष्टिबाधित विद्यालय के हिंदी के प्रवक्ता आलोक सिंह का विशेष सहयोग रहा।
इसी तरह से गोरखपुर परीक्षा में शामिल होने के बाद दृष्टिहीन सौरभ तिवारी ने कहा, परीक्षा तो अच्छी हुई है। हम हमेशा इस परीक्षा का इंतजार करते हैं। हम लोगों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने का मौका दिया, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार।
कमेंट
कमेंट X