{"_id":"6027bae58ebc3ee95523a9df","slug":"atma-2021-examination-is-on-february-14-know-the-guidelines-and-important-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATMA 2021: 14 फरवरी को है परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश और अहम चीजें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ATMA 2021: 14 फरवरी को है परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश और अहम चीजें
Sat, 13 Feb 2021 05:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ATMA 2021: मैनेजमेंट एडमिशन के लिए एआईएमएस ( AIMS) टेस्ट कल यानी कि 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। एटीएमए( ATMA) का प्रशासकीय निकाय एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) दूरस्थ प्रवेश मोड में प्रबंधन प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ये परीक्षा रिमोट-प्रोटोकॉल मोड में होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-RPSC ACF FRO Admit Card 2021: सहायक वन संरक्षक और वन रेंज अधिकारी के प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र इस परीक्षा को घर से ही दे सकते हैं। इसके लिए वेब कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही कंप्यूटर की व्यवस्था चाहिए। एआईएमएस( AIMS) ने पहले ही एटीएमए ( ATMA) एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। जिनमें प्रबंधन प्रवेश परीक्षा की तारीख और समय के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, एटीएमए समय स्लॉट और उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए, कब से खुल रहे हैं उत्तर प्रदेश में कॉलेज और विश्वविद्यालय
इस परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को अपने कुछ दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जो बेहद जरूरी हैं। ATMA 2021 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड और एक अन्य मान्य आईडी प्रूफ रखना होगा। चूंकि प्रबंधन प्रवेश परीक्षा रिमॉट कंट्रोल मोड में आयोजित किया जा रहा है। इसलिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सिस्टम लैग-फ्री हैं और ऑनलाइन टेस्ट के दौरान उन्हें किसी तकनीकी समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
कमेंट
कमेंट X