{"_id":"5f3cd81ef1f406724f015a7e","slug":"assam-to-distribute-22-000-scooties-to-girl-students-who-secured-first-division-in-class-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: बारहवीं में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
असम: बारहवीं में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी
Wed, 19 Aug 2020 01:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार बारहवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी। सरकार ने 12 वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को 22,000 स्कूटी वितरित करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को सूबे के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को प्रज्ञान प्रसार भारती योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, राज्य सरकार ने राज्य बोर्ड के छात्रों के लिए सरकारी कॉलेजों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का भी निर्णय लिया है। बारहवीं में प्रथम श्रेणी हासिल करने वाली छात्राओं को सरकार की तरफ से दी जाने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए आवेदन करना होगा। सरकार ने प्रति स्कूटी का बजट 50 हजार रुपये से लेकर 55 हजार रुपये के बीच निर्धारित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहनों का वितरण 15 अक्टूबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि लाभार्थी अपने वाहनों को तीन साल से पहले नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन
सरकार ने सरकारी कॉलेजों की बैठने की क्षमता को 25 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी फैसला किया है। ये सीटें राज्य बोर्ड के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। गौरतलब है कि असम बोर्ड ने 12 वीं के परिणाम 25 जून को घोषित किए थे। इस साल बारहवीं कक्षा में 78.28 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X