फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam singer Zubeen Garg passes away; state govt postpones exams, PM Modi, CM Sarma express grief

Zubeen Garg: असम के स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित, गायक जुबीन के अंतिम संस्कार तक परीक्षा न कराने के निर्देश

Sat, 20 Sep 2025 08:44 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 08:44 AM IST
सार

Zubeen Garg: लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शोक जताया। जुबीन की मौत यॉट ट्रिप के दौरान कथित हादसे में हुई। 
 

विज्ञापन
Assam singer Zubeen Garg passes away; state govt postpones exams, PM Modi, CM Sarma express grief
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- @zubeen.garg

विस्तार

Zubeen Garg: असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन के बाद राज्य सरकार ने कल, 20 सितंबर को होने वाली आधवार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। उच्च शिक्षा मंत्री रणोज पेगू ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि गायक के अंतिम संस्कार तक परीक्षा न कराई जाए।

विज्ञापन


मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जुबीन गर्ग के असमय निधन के मद्देनजर सभी स्कूल निरीक्षकों और DEEO को निर्देशित किया जाता है कि 20 सितंबर को प्रस्तावित आधवार्षिक परीक्षा को उनके अंतिम संस्कार तक स्थगित रखा जाए।"

विज्ञापन

जुबीन गर्ग का निधन

प्रसिद्ध गायक की मौत कथित तौर पर एक यॉट ट्रिप के दौरान हादसे में हुई। इससे पहले खबर आई थी कि उनकी मृत्यु स्कूबा डाइविंग करते समय हुई। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में प्रस्तुति देने वाले थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया

गायक के निधन की खबर आते ही पूरे देश से संवेदनाएं उमड़ पड़ीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के असमय निधन से स्तब्ध हूं। वे संगीत जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनके गीत हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय रहे। परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।"

असम के मुख्यमंत्री का भावुक संदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लंबे पोस्ट में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "आज असम ने अपने सबसे प्रिय पुत्रों में से एक को खो दिया। शब्द नहीं हैं यह बताने के लिए कि जुबीन का असम के लिए क्या महत्व था। यह जाने की उम्र नहीं थी, वे बहुत जल्दी चले गए।"

उन्होंने जुबीन की कला का वर्णन करते हुए कहा, "जुबीन की आवाज में लोगों को ऊर्जा देने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका संगीत सीधे दिल और आत्मा को छूता था। उन्होंने एक ऐसी कमी छोड़ दी है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। आने वाली पीढ़ियां उन्हें असम की संस्कृति के स्तंभ के रूप में याद करेंगी। उनका जीवन और संगीत कई कलाकारों को प्रेरित करेगा।"

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "संगीत के अलावा, उनकी लोगों से जुड़ाव और मदद करने का जुनून हमेशा याद किया जाएगा। वह जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई। शब्दों से परे दुख है। असम का यह रॉकस्टार हमेशा याद किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed