फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam HSLC Result 2025: Assam Board Class 10 Results Declared, Amishi Saikia Tops; Check Your Result Here

Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित, अमिषी सैकिया ने किया टॉप; यहां देखें नतीजे

Fri, 11 Apr 2025 10:37 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 11 Apr 2025 10:37 AM IST
सार

Assam HSLC Result 2025: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज (11 अप्रैल) सुबह 10:30 बजे कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
Assam HSLC Result 2025: Assam Board Class 10 Results Declared, Amishi Saikia Tops; Check Your Result Here
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Assam HSLC Result 2025: असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ASSEB) ने आज (11 अप्रैल) सुबह 10:30 बजे कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने अपने सोशल मीडिया में दी है। इस बार कुल 63.98% विधार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जिसमें लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 67.59% रहा, जबकि 61.09% लड़कियां इस वर्ष सफल हुई।

विज्ञापन


असम कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 2,70,471 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 63.98% हो गया। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या results.sebaonline.org पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन

Assam HSLC Toppers 2025: अमिषी सैकिया ने किया टॉप

मेरिट रैंक छात्र का नाम रोल नंबर उम्मीदवार नंबर स्कूल का नाम जिला कुल अंक प्रतिशत
1 अमिषी सैकिया 825-0367 0461 प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोरहाट 591 98.50%
2 सप्तर्ष्वा बोरदोलोई 825-0794 0193 असम जातीय विद्यालय, नूनमाटी कामरूप (एम) 590 98.33%
3 अनिर्बन बोरगोहेन 825-0367 0435 प्रज्ञा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोरहाट 589 98.17%

Assam HSLC Result 2025: परीक्षा परिणाम का विवरण

  • आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या: 4,29,449
  • उपस्थित छात्रों की संख्या: 4,22,737
  • उत्तीर्ण छात्रों की संख्या: 2,70,471
  • उपस्थित पुरुष छात्रों की संख्या: 1,87,752
  • उपस्थित महिला छात्रों की संख्या: 2,34,985
  • अनुपस्थित छात्रों की संख्या: 6,712
  • निष्कासित छात्रों की संख्या: 101
Trending Videos

Assam Result 2025: शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 जिले

  1. शिवसागर – 85.55%
  2. डिब्रूगढ़ – 81.10%
  3. धेमाजी – 80.64%
  4. जोरहाट – 79.61%
  5. कामरूप (एम) – 78.79%

Assam 10th Result 2025: सबसे कम पास प्रतिशत वाले जिले

  1. श्रीभूमि – 47.96%

  2. गोलपारा – 51.31%

  3. होजाई – 52.61%

  4. धुबरी – 54.89%

  5. कछार – 51.58%

15 फरवरी से 3 मार्च तक हुई परीक्षा

असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

SEBA HSLC Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को निम्नलिखित सरल कदमों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या results.sebaonline.org पर जाएं। 
  • अब होमपेज में "SEBA Assam HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed