फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam HSLC Result 2021 Declared for Class 10th and AHM Special Exam

Assam HSLC Result 2021: असम बोर्ड एचएसएलसी परिणाम जारी, कक्षा 10वीं और AHM छात्र यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Wed, 17 Nov 2021 08:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 08:12 PM IST
सार

Assam HSLC Result 2021: असम बोर्ड की ओर से विशेष परीक्षा पिछले महीने 1 से 11 अक्तूबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, आवेदक 22,800 से अधिक छात्रों में से केवल 19,305 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा में बैठे थे।

विज्ञापन
Assam HSLC Result 2021 Declared for Class 10th and AHM Special Exam
रिजल्ट - फोटो : social media

विस्तार

सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम (SEBA) ने स्पेशल हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं और हाई मदरसा (AHM) कक्षाओं के लिए विशेष परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी असम एचएसएलसी और एएचएम परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- sebaonline.org पर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

छात्रों को 10वीं की विशेष परीक्षा और एएचएम परीक्षाओं के लिए रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और अन्य पूछे गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, असम एचएसएलसी विशेष परीक्षा परिणाम 2021 की जांच करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट के परिणाम अनुभाग का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
विज्ञापन


असम बोर्ड की ओर से विशेष परीक्षा पिछले महीने 1 से 11 अक्तूबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, आवेदक 22,800 से अधिक छात्रों में से केवल 19,305 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा में बैठे थे। बता दें कि इस साल, असम बोर्ड ने भी COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया था। असम बोर्ड परिणाम 2021 आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया गया था। असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए बाद में विशेष परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असम बोर्ड HSLC / AMH रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।  Assam HSLC / AMH Result 2021


इन सात चरणों से देखें अपना रिजल्ट
चरण 1: बोर्ड की वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर त्वरित लिंक अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें।
चरण 3: असम HSLC / AMH विशेष परीक्षा परिणाम 2021 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपको इनपुट फील्ड के साथ एक नए पेज पर भेजा जाएगा।
चरण 5: अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें, सत्यापित करें और सबमिट करें।
चरण 6: आपका असम HSLC परिणाम 2021 / असम AMH परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 7: परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed