{"_id":"6810aaabf0ae243bad0fff03","slug":"assam-hs-result-2025-assam-board-12th-result-to-be-declared-on-april-30-at-9-am-check-here-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा घोषित, यहां से करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam HS Result 2025: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा घोषित, यहां से करें चेक
Tue, 29 Apr 2025 04:02 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 29 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
Assam HS Result 2025: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को कल, 30 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam HS Result 2025: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को कल, 30 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। असम उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2025 को कल सुबह 9 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
रिजल्ट के बाद भी छात्र किसी भी विषय में यदि बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए पुनः मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, तो वे पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद भी छात्र किसी भी विषय में यदि बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए पुनः मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, तो वे पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
असम सरकार के उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, और जनजातीय मामलों के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगु ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर असम एचएस परिणाम 2025 की तारीख और समय की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आर्ट्स, साइंस, वाणिज्य और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए उच्च माध्यमिक 2025 का रिजल्ट कल (30 अप्रैल 2025) सुबह 9:00 बजे घोषित किया जाएगा। एएसएसईबी जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। इस साल कुल 3,02,420 छात्र एचएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।"
विज्ञापन
असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025: पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
पिछले वर्ष 2024 में असम बोर्ड का 12वीं रिजल्ट 9 मई को घोषित किया गया था। इस साल करीब 3,02,420 छात्र असम 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल करीब 2.73 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2.42 लाख छात्र सफल हुए थे। विज्ञान, वाणिज्य और कला में छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
Assam HS Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका
असम बोर्ड के 12वीं रिजल्ट 2025 को देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:- सबसे पहले असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) की आधिकारिक वेबसाइट http://ahsec.assam.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "HS Result 2025" या "12th Exam Result" का लिंक मिलेगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद, आप उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X