SEBA Paper Leak: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भूगोल का पेपर, अफवाह फैली तो सीएम और शिक्षा मंत्री ने दी सफाई
SEBA Paper Leak: असम में एक बार फिर बोर्ड परीक्षा के पेपर के वायरल होने की खबर से सनसनी फैल गई। लगातार पेपर लीक होने की सूचनाओं के फैलने से सरकार चौकन्नी है। सूबे के शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्य मंत्री तक ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SEBA Paper Not Leaked: असम में एक बार फिर बोर्ड परीक्षा के पेपर के वायरल होने की खबर से सनसनी फैल गई। लगातार पेपर लीक होने की सूचनाओं के फैलने से सरकार चौकन्नी है। सूबे के शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्य मंत्री तक ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले रहे हैं। शनिवार को भी असम सरकार ने एक नए प्रश्न पत्र के लीक होने की उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें सोशल मीडिया पर भूगोल के एक पेपर की कथित तस्वीरों के वायरल होने के बाद पेपर लीक का दावा किया गया था। सरकार ने इसे पूरे माहौल को खराब करने का प्रयास करने की घटिया हरकत करार दिया।
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, असम, (SEBA) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक होने के दो उदाहरण इस सप्ताह के शुरू में सामने आए थे, जिसके कारण दोनों परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे से ही भूगोल के प्रश्न पत्र के दावे वाला कथित पहला पेज सोशल मीडिया, खासकर व्हॉट्सएप पर सर्कुलेट होने लगा, जिससे परीक्षार्थियों में दहशत फैल गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने स्वयं भूगोल के पेपर के कथित तौर पर लीक होने की बात को तुरंत खारिज कर दिया। भूगोल विषय की परीक्षा सोमवार को निर्धारित है और यह पूरे माहौल को बाधित करने का प्रयास है। हालांकि, शिक्षा मंत्री पेगू ने दावा किया कि 2021 के भूगोल के प्रश्न-पत्र को संपादित किया गया था और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिससे परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी क्योंकि उस वर्ष कोविड महामारी के कारण 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई थी।
भूगोल के प्रश्न पत्र के लीक होने से इनकार करते हुए, सीएम ने ट्वीट किया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लोगों के कुछ समूह हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी एचएसएलसी परीक्षा के झूठे पेपर लीक करके पूरे माहौल को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम पुलिस समूहों की पहचान का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने के लिए मामले की जांच करेगी।
वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री पेगू ने यह भी कहा कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ। उन्होंने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया में कथित रूप से लीक होने का जो भूगोल का प्रश्न पत्र प्रसारित किया जा रहा है, वह फर्जी है। सेबा प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि यह फर्जी है। संबंधित अधिकारी को पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। पेगू ने कहा कि इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू होने के बाद से कई समूह पूर्व नियोजित तरीके से गलत सूचना फैला रहे हैं।
It appears that certain groups of people are attempting to disrupt the entire atmosphere by fabricating false leaks of the High School Leaving Certificate exam papers. @assampolice will investigate the matter to ascertain the identities of the groups and take appropriate actions https://t.co/G41ikyGpvl
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 18, 2023
कमेंट
कमेंट X