{"_id":"651bbaec49101621b00d3706","slug":"assam-deled-district-wise-ranks-today-on-scertpet-co-in-know-how-to-check-2023-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Assam DElEd 2023: आज प्रकाशित होगी असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा की जिलेवार रैंक, इस तरह देख पाएंगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Assam DElEd 2023: आज प्रकाशित होगी असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा की जिलेवार रैंक, इस तरह देख पाएंगे
Tue, 03 Oct 2023 12:26 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:26 PM IST
सार
Assam DElEd 2023: एससीईआरटी आज असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा की जिलेवार रैंक घोषित करने वाला है। एक बार प्रकाशित हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से इसे देख पाएंगे।
विज्ञापन
असम डीएलएड परीक्षा
- फोटो : Pixabay
विस्तार
Assam DElEd: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद आज, यानी 3 अक्तूबर को असम डीएलएड प्रवेश परीक्षा (pre-entry test) की जिलेवार रैंक प्रकाशित करेगा। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
सीट आवंटन 5 अक्तूबर को
परीक्षा के नतीजे बीते 24 सितंबर को घोषित किए गए थे और संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की विंडो 30 सितंबर को बंद कर दी गई थी। डीएलएड प्रवेश के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 5 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भी दिक्कत होने पर करें संपर्क
किसी भी तरह की समस्या होने पर स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर और ई-मेल की मदद से परिषद से संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उसे देख पाएंगे।
ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट - scertpet.co.in पर जाएं।
- राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए लिंक खोलें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- सीट आवंटन परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
- नतीजों के बाद चयनित उम्मीदवार 6 से 7 अक्तूबर के बीच प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित संस्थानों में जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X