Assam Board 12th Result: असम बोर्ड 12वीं का परिणाम जल्द, जानें कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
Assam Board 12th Result: असम हायर सेकंडरी एजुकेशन काउंसिल द्वारा जारी किए जाने वाले बारहवीं कक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि जानकारी की जरूरत पड़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Assam Board 12th Result: असम हायर सेकंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) की ओर से राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणाम को एक हफ्ते के भीतर ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम असम हायर सेकंडरी एजुकेशन काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं परिणाम को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-:
Assam Board 12th Result: परिणाम जारी होते ही इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे-:
- sebaonline.org
- resultsassam.nic.in
- assamresult.in
- assamresult.co.in
- results.amarujala.com
Assam Board 12th Result: इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
असम हायर सेकंडरी एजुकेशन काउंसिल द्वारा जारी किए जाने वाले बारहवीं कक्षा के परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि जानकारी की जरूरत पड़ेगी। ये सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं। छात्र इसे चेक कर लें।
Assam Board 12th Result: कब तक आएंगे परिणाम?
असम हायर सेकंडरी एजुकेशन काउंसिल ने अब तक बारहवीं कक्षा के परिणाम को जारी करने के लिए कोी भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि 12वीं के परिणाम 30 जून, 2022 तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
Assam Board 12th Result: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X