ASRB ICAR NET: परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां है सीधा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ASRB ICAR NET 2020: हाल ही में कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ICAR) NET परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम जारी हो गए हैं। बता दें कि परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.asrb.org.in, www.icar.org.in और www.dare.nic.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी ICAR NET 2019-20 के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CBSE: विद्यार्थियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन, डिजिटल घड़ी पहनने वाले नहीं दे पाएंगे परीक्षा
मुख्य जानकारी -
- अभ्यर्थियों को अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
- यदि उम्मीदवार अपने परिणाम डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, तो वे ई-मेल ce@asrb.org.in के माध्यम से बोर्ड को बता सकते हैं।
- उम्मीदवार कॉल पर भी अपनी परेशानी बता सकते हैं।
- उम्मीदवार के लिए नंबर 011-25842172 / 25841928 है। ध्यान दें, उम्मीदवार 17.00 बजे (सोमवार से शुक्रवार तक, राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) तक कॉल कर सकते हैं।
- एसीआरबी आईसीएआर नेट 2019-20 परीक्षा 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित की गई थीं।
- परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
- बता दें कि कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और भारत के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए एक पात्रता परीक्षा है।
ऐसे करें अपना परिणाम डाउनलोड -
चरण 1 - सबसे पहले अपनी ऑफिशियल वेबसाइट एएसआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.asrb.org.in/ पर जा सकते हैं।
चरण 2 - उसके बाद टॉप पर दिए रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - अपनी जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करें।
चरण 4 - लॉगइन करें।
चरण 5 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे।
उम्मीदवार भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करके एक प्रिंट आउट ले सकते हैं।
परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी देखें- बोर्ड परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए सीबीएसई ने शुरू की हेल्पलाइन, काउंसलिंग की भी सुविधा
कमेंट
कमेंट X